चंडीगढ़ तमिल संगम की ओर से 56वें चित्रई तिरुविझा समारोह का आयोजन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ तमिल संगम (साउथ इंडियन सोशल कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन) की ओर से रविवार को 56वें चित्रई तिरुविझा-2026 समारोह का आयोजन किया गया। भारती भवन, सेक्टर 30-बी में आयोजित इस कार्यक्रम में तमिल समुदाय के सदस्यों, सांस्कृतिक प्रेमियों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी इस
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम में नॉर्थ ज़ोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) पटियाला की सांस्कृतिक टीम और प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य संस्था लास्य क्षेत्रम द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने समारोह की शोभा को और बढ़ाया।
समारोह में भरतनाट्यम, लोक नृत्य, भक्ति संगीत और बच्चों एवं महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने तमिलनाडु की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाया। यह कार्यक्रम संगम के अध्यक्ष जी. माधवन आईएएस (सेवानिवृत्त) एवं महासचिव एसपी राजशेखरन के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित किया गया। चंडीगढ़ तमिल संगम ने भविष्य में भी तमिल भाषा, संस्कृति एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने हेतु ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *