गुरु रामदास जी के गुरुपर्व पर 10 अक्टूबर को मोहाली में होगा गुरमत समागम

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियां अंतिम चरण में

मोहाली। श्री गुरु रामदास जी के गुरुपर्व के अवसर पर 10 अक्टूबर को मोहाली के फेज-8 स्थित लंबियां साहिब गुरुद्वारा साहिब के सामने वाले पार्क में गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समागम की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। शिरोमणि अकाली दल के मोहाली जिला इंचार्ज परविंदर सिंह सोहाना और उनकी टीम ने कार्यक्रम स्थल पर टेंट सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान मनजीत सिंह मान, प्रदीप सिंह भारज, इशप्रीत सिंह विक्की और सरबजीत सिंह भी मौजूद रहे। संगत की सुविधा और समागम की सफलता के लिए प्रबंधकों की टीम सेवा में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *