मोदी सरकार में युवा रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बन रहे हैं: अर्चना गुप्ता

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने गुरुवार को पानीपत के सेक्टर-24 में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत है और कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम तथा जनसेवा के कारण ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जनता का विश्वास लगातार भाजपा पर बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप केंद्र और हरियाणा दोनों में भाजपा की सरकार जनसेवा के कार्य कर रही है। उन्होंने मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने सुशासन, विकास और आत्मविश्वास का नया अध्याय लिखा है। गरीब कल्याण से लेकर महिला सशक्तिकरण, किसानों के सम्मान से लेकर युवाओं के अवसरों तथा बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विस्तार से लेकर वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा तक हर क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है। डा. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से लाखों युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिले हैं। आज देशभर में बड़ी संख्या में युवा रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बन रहे हैं। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं और भारत को नवाचार का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है। देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे घर-घर जाए और लोगों को मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का माध्यम बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *