चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार शाम हरियाणा में पदाधिकारियों की घोषणा की है। जींद, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, नूंह, यमुनानगर, रेवाड़ी, अंबाला, कैथल और हिसार जिले में पार्टी ने अलग-अलग विंग के अंतर्गत अलग-अलग पदों पर पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए उन्हें बधाई दी।




