कई अफसर हुए प्रमोट, कुछ अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गुरुवार को 23 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करने के कुछ ही घंटों बाद प्रदेश के 18 आईपीएस और 4 एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी कर दिए। इनमें से कुछ अधिकारियों को रिक्त पदों पर और कुछ अधिकारियों को प्रमोट करते हुए नियुक्तियां दी गई हैं।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारियों में, श्रीमति कला रामचंद्रन को निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के पद पर बनाए रखते हुए निदेशक फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी मधुबन करनाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
संजय कुमार को एडीजीपी लॉ एंड आर्डर हरियाणा और एडीजीपी राज्य क्राइम ब्रांच हरियाणा के पद पर बनाए रखते हुए एडीजीपी हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो करनाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पंचकूला के पुलिस कमिशनर सिबाश कबीराज जोकि आईजी साइबर व निदेशक एससीआरबी के पद भी संभाल रहे थे, को उनके मौजूदा कार्यभार के बीच प्रमोट करते हुए एडीजीपी साइबर का पद मिल गया है।
झज्जर के पुलिस कमिश्नर डा. राजश्री सिंह नए आदेश के साथ अब इसी पद पर एडीजीपी रेंक के साथ तैनात रहेंगे।
डीसीपी हेडक्वार्टर फरीदाबाद अभिषेक जोरवाल को डीआईजी प्रमोट करते हुए डीआईजी लॉ एंड आर्डर पीएचक्यू पंचकूला लगाया गया है।
राजेंद्र कुमार मीणा जोकि एसपी कमांडो नेवाल करनाल तैनात थे, को डीजीपी प्रमोट करते हुए संयुक्त पुलिस कमिश्नर सोनीपत लगाने के साथ ही डीसीपी हेडक्वार्टर सोनीपत की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) हरियाणा के एसपी मनबीर सिंह को प्रमोट करके डीआईजी पुलिस ट्रेनिंग कालेज सुनारिया रोहतक लगाया गया है।
वीरेंद्र विज कमांडेंट प्रथम आईआरबी भोंडसी जोकि एसपी आरटीसी भोंडसी का पद भी संभाल रहे थे, को डीआईजी प्रमोट करते हुए डीआईजी स्टेट क्राइम ब्रांच एससीबी हेडक्वार्टर पंचकूला लगाया गया है।
पोस्टिंग का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारी धीरज कुमार को एआईजी ट्रेनिंग पीएचक्यू पंचकूला के खाली पद पर तैनात किया गया है।
एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा डा. अंशु सिंगला को एसपी आरटीसी भोंडसी के साथ कमांडेंट प्रथम आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम का पद सौंपा गया है।
नरेंद्र बिजारणिया को एसपी करनाल के पद पर बनाए रखते हुए एसपी कमांडो नेवल करनाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईपीएस श्रीमति हिमाद्री कौशिक जोकि नियुक्त का इंतजार कर रही थीं, को डीसीपी क्राइम फरीदाबाद नियुक्त करते हुए डीसीपी हेडक्वार्टर फरीदाबाद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पोस्टिंग का ही इंतजार कर रहे आईपीएस मयंक गुप्ता को एसपी साइबर पंचकूला हरियाणा लगाया गया है।
पांच अन्य आईपीएस अधिकारियों को प्रमोट करते हुए नए स्थानों पर नियुक्ति दी गई है। इनमें एएसपी अंबाला सुश्री उत्तम को एडीशनल एसपी हिसार, एएसपी सिरसा फैसल खान को महेंद्रगढ़ में एडीशनल एसपी नारनौल, एएसपी नूंह अयूष यादव को एडीशनल एसपी रोहतक, एएसपी रोहतक वाई.वी.आर. शशि शेखर को एडीशनल एसपी नूंह और एएसरी करनाल सुश्री कांची सिंघल को एडीशनल एसपी करनाल लगाया गया है।
एचपीएस अधिकारियों में, डीसीपी क्राइम फरीदाबाद मुकेश कुमार को कमांडेंट सेकंड एचएपी मधुबन करनाल, एसपी लॉ एंड आर्डर पीएचक्यू पंचकूला सिद्धार्थ ढांडा को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एसपी ईआरएसएस पंचकूला हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार, एसपी ईआरएसएस और एसपी वुमैन सेफ्टी हरियाणा श्रीमती नुपुर बिश्नोई को बदलकर एसपी वुमैन सेफ्टी पीएचक्यू पंचकूला लगाया गया है। इसके अलावा डीसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद जय वीर राठी को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ डीसीरी एनआईटी फरीदाबाद का जिम्मा भी सौंपा गया है।


