चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही एक आईएएस अधिकारी को सौंपे गए अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
इन तबादलों के संबंध में सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह तबादले रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं, ताकि नीतियों को प्रभावशाली तरीके से अमल में लाया जा सके। राज्य के मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पीसीएस अधिकारियों में, एडीशनल स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पंजाब श्रीमति लवजीत कलसी की सेवाएं स्थानीय सरकार विभाग को सौंपते हुए कमिश्नर नगर निगम बठिंडा नियुक्त किया गया है।
बाघा पुराना के एसडीएम बबनदीप सिंह वालिया को बदलकर मुख्यमंत्री क्षेत्रीय अधिकारी फाजिल्का के खाली पद पर लगाया गया है।
नियुक्ति के लिए उपलब्ध रविंदर सिंह को एसडीएम दीना नगर लगाते हुए एसडीएम कलानौर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
मुख्यमंत्री क्षेत्रीय अधिकारी लुधियाना अमरीक सिंह को एसडीएम बाघा पुराना लगाया गया है।
रायकोट के एसडीएम मनजीत सिंह राजला को लुधियाना में मुख्यमंत्री के फील्ड अफसर के पद पर तैनात किया गया है।
बठिंडा में मुख्यमंत्री के फील्ड अफसर रमनजीत को बदलकर एसडीएम रायकोट लगाया गया है जबकि शहीद भगत सिंह नगर में मुख्यमंत्री के फील्ड अफसर जगदीप सिंह को बदलकर एसडीएम भिखीविंड के खाली पद पर तैनात किया गया है।
फतेहगढ़ साहिब में मुख्यमंत्री के फील्ड अफसर शंकर शर्मा को बदलकर एसडीएम धार कलां के खाली पद पर लगाया है।
आईएएस अधिकारी श्रीमति कंचन जोकि एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बठिंडा तैनात थीं और कमिश्नर नगर निगम बठिंडा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं, को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बठिंडा के पद पर बनाए रखते हुए एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) बठिंडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Transfer Order dated 25.03.2026
