चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने अपने पेंशनभोगियों के लिए ‘जीवन प्रमाण पोर्टल’ के जरिए ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र’ (डीएलसी) जमा करने की एक डिजिटल सुविधा शुरू की है। यह पहल पेंशनभोगियों को वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आवश्यकता को पूरा करने के लिए एक सरल, सुविधाजनक और प्रौद्योगिकी-आधारित तंत्र प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इस प्रणाली के शुरू होने से, पेंशनभोगी अब अपने निवास स्थान से या किसी भी सुविधाजनक स्थान से, निर्धारित मोबाइल एप्लिकेशन या डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म का उपयोग करके बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इससे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी। बीबीएमबी के सभी पेंशनभोगी इस सुविधा का उपयोग स्वयं कर सकते हैं और 1 अप्रैल 2026 से निर्बाध पेंशन के वितरण के लिए समय पर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
बीबीएमबी ने अपने पेंशनभोगियों के लिए शुरू की डिजिटल डीएलसी सुविधा
