चंडीगढ़, 18 जुलाई। बलटाना-हरमिलाप नगर–रायपुर कलां रेलवे फाटक से गुजरने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। रेल ट्रैक मरम्मत (ट्रैक रिपेयर) कार्य के चलते यह रेलवे फाटक रविवार, 19 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेगा। बलटाना लेवल क्रॉसिंग पर ट्रैफिक का वॉल्यूम 9,00,000 ट्रैफिक व्हीकल यूनिट्स (TVUs) से ज़्यादा है, जिससे यह इस इलाके के सबसे व्यस्त और अहम रेलवे क्रॉसिंग में से एक बन चुका है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव का कार्य सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। इस दौरान फाटक से किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों के निवासियों और दैनिक यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि अनावश्यक परेशानी और जाम की स्थिति से बचा जा सके। फाटक बंद रहने के कारण हरमिलाप नगर, रायपुर कलां और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होगा। यात्रियों और वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवधि के दौरान जारी यातायात सलाह का पालन करें।
बलटाना-हरमिलाप नगर–रायपुर कलां रेलवे फाटक 19 जुलाई को 13 घंटे रहेगा बंद
