शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद छोड़ा, अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेजा

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया है। अपना इस्तीफा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषित किया।
नीट पेपर लीक मामले में देश भर में लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे काकरोच पार्टी के कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ केंद्र सरकार ने अपने दो केंद्रीय मंत्रियों के जरिए बातचीत करके बीच का रास्ता निकालने का प्रयास भी किया लेकिन छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े रहे।
इस बीच, शनिवार दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे की घोषणा की, उसी समय जंतर-मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने शुरु कर दिए। हालांकि प्रदर्शनकारियों के नेता मंत्रियों के साथ एक और दौर की बातचीत करने वाले थे, जिसमें वे इस्तीफे की मांग को और जोर-शोर से रखने की तैयारी में थे। यह इस्तीफा छात्रों और युवाओं के लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *