पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में नए सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स विंग में दाखिला लेने के इच्छुक पुरुष व महिला खिलाड़ियों के एंट्रेंस ट्रायल 31 मई को आयोजित किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी के खेल विभाग की ओर से कराए जाने वाले यह ट्रायल यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कांप्लैक्स, नेबरहुड कैंपस, कंस्टीट्यूट कालेजों व यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कालेजों में सुबह 7 बजे शुरू होंगे। ट्रायल के संबंध में अधिक जानकारी और खेल विभाग के प्रवेश फॉर्म प्राप्त करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.punjabiuniversity.ac.in पर जाकर ‘खेल निदेशालय की महत्वपूर्ण सूचनाएं’ शीर्षक वाला अनुभाग देख सकते हैं।
पंजाबी यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स विंग के एंट्रेंस ट्रायल 31 मई को
