रितिक अरोड़ा ने अध्यात्मिक वीडियो ‘माँ बगलामुखी’ के साथ की म्यूजिक कंपनी की शुरुआत

चंडीगढ़। फिल्ममेकर रितिक अरोड़ा ने अपनी म्यूजिक कंपनी की शुरुआत एक अध्यात्मिक व भव्य म्यूजिक वीडियो ‘माँ बगलामुखी’ के साथ किया। बम लहरी फेम सिंगर और हरियाणा सीएम के ओएसडी गजेंद्र फोगाट इस आध्यात्मिक म्यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका में हैं। उनकी दमदार आवाज़
और प्रभावशाली उपस्थिति ने रितिक अरोड़ा के इस प्रोजेक्ट को एक अलग ऊंचाई दी है। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन स्वयं रितिक अरोड़ा ने किया है।
शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में गजेंद्र फोगाट, रितिक अरोड़ा और उनकी टीम के सदस्यों ने नई कंपनी के इस पहले प्रोजैक्ट की जानकारी साझा की। माँ बगलामुखी के प्रति गहरी आस्था रखने वाले रितिक अरोड़ा ने अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत इसी आध्यात्मिक प्रोजेक्ट के साथ करने का निर्णय लिया। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग माँ बगलामुखी के पवित्र मंदिर परिसर में की गई, जिसने पूरे अनुभव को बेहद दिव्य और अविस्मरणीय बना दिया। टीम के अनुसार, शूटिंग के दौरान का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर था। इस म्यूजिक वीडियो को डबल ट्रबल स्टूडियो द्वारा कॉन्सेप्चुअलाइज़ किया गया है, जिसमें भक्ति, सिनेमैटिक स्टोरीटेलिंग और भव्य विजुअल्स का सुंदर संगम देखने को मिलता है। अपने इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए रितिक अरोड़ा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट केवल एक प्रोडक्शन डेब्यू नहीं, बल्कि उनके विश्वास और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने यह
भी साझा किया कि रितिक अरोड़ा प्रोडक्शंस आने वाले समय में कई बड़े बॉलीवुड-इन्फ्यूज्ड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, जिनमें कई प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियां भी नज़र आएंगी। गजेंद्र फोगाट ने म्यूजिक वीडियो ‘माँ बगलामुखी’ को लेकर कहा कि आध्यात्मिक गायन ईश्वरीय देन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *