चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सोमवार को जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, अमृतसर रूरल के एसएसपी सुहेल कासिम और फरीदकोट में एसएसपी प्रज्ञा जैन समेत राज्य के 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
गृह मामलों के विभाग की होम-1 ब्रांच से जारी आदेश के अनुसार, एमआरएस पीपीए फिल्लौर में स्पेशल डीजी-कम-डायरेक्टर अनिता पुंज को बदलकर स्पेशल डीजीपी एचआरडी एंड वेलफेयर पंजाब चंडीगढ़ लगाया गया है। चंडीगढ़ में आईजी टेक्निकल सर्विसेज पंजाब प्रदीप कुमार यादव जोकि नई दिल्ली स्थित पंजाब भवन में रेजिडेंट कमिश्नर के तौर पर पुलिस कोआर्डिनेशन का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, से अब अतिरिक्त कार्यभार वापस लिया गया है। वे आईजी टेक्निकल सर्विसेज पंजाब चंडीगढ़ के पद पर बने रहेंगे।
जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को बदलकर डायरेक्टर एमआरएस पीपीए फिल्लौर लगाया गया है। लुधियाना रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह को बदलकर अब जालंधर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
कमांडेंट 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर विवेक शील सोनी अब डीआईजी बॉर्डर रेंज के काम की देखरेख करेंगे।
डीआईजी रेंक पर प्रमोशन के साथ नियुक्ति का इंतजार कर रहे सुरिंदरजीत सिंह मंड को डीआईजी जेल पंजाब लगाया गया है। इनकी ही तरह प्रमोशन के साथ नियुक्ति का इंतजार कर रहे कंवलदीप सिंह को डीआईजी लॉ एंड आर्डर पंजाब चंडीगढ़, प्रमोशन के साथ नियुक्ति का इंतजार कर रहे संदीप कुमार शर्मा को डीआईजी पीएपी-2 जालंधर का पद सौंपा गया है।
डीआईजी एजीटीएफ-2 लुधियाना संदीप गोयल जोकि डीआईजी बार्डर रेंज अमृतसर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, को अब डीआईजी लुधियाना रेंज लुधियाना लगाया गया है।
अमृतसर रूरल के एसएसपी सुहेल कासिम को बदलकर एआईजी प्रसोनल-1 पंजाब चंडीगढ़ और फरीदकोट में एसएसपी प्रज्ञा जैन को बदलकर एआईजी लॉ एंड आर्डर पंजाब चंडीगढ़ लगाया गया है।

