मैच हारा फिर भी कुराकाओ ने चैम्पियन जर्मनी पर दाग दिया गोल

 

फीफा विश्व कप – 2026
जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से हराया
ह्यूस्टन। फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार हिस्सा लेने आए एक छोटे से देश कुराकाओ ने सबको हैरान कर दिया। रविवार रात चार बार के चैम्पियन जर्मनी से हुए अपने पहले मैच में कुराकाओ को भले ही 7-1 से करारी हार झेलनी पड़ी लेकिन पहली बार विश्व कप में कदम रखते हुए चैम्पियन टीम पर गोल दागने का जो कारनामा कैरेबियन द्वीप के करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले छोटे से द्वीप कुराकाओ ने किया, उसने फुटबाल प्रेमियों को इस टीम का मुरीद बना दिया है।
चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी ने रविवार रात कुराकाओ के खिलाफ 7-1 से जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत की। जर्मनी ने ग्रुप E के इस मैच में छठे मिनट में गोल किया। लेकिन इसके बाद कुराकाओ ने काफी समय तक जर्मनी को कोई ओर गोल नहीं करने दिया। 21वें मिनट में कुराकाओ ने जर्मनी पर और विश्व कप में अपना पहला गोल दागा। कुराकाओ के लिए लिवानो कोमेनेंसिया ने गोल किया। हालांकि, इसके बाद 38वें मिनट में जर्मनी को मिले एक कार्नर को निको श्लाटरबेक ने गोल में बदलते हुए जर्मनी को फिर से मैच में ला दिया। जर्मनी ने लगातार छह गोल करके मैच को एकतरफा बना दिया। काई हावर्ट्ज़ ने जर्मनी के लिए दो गोल किए, जबकि उनके छह अन्य साथियों ने भी गोल किए। जर्मनी अब अपने अगले मैच में आइवरी कोस्ट का सामना करेगा, जबकि कुराकाओ का मुकाबला इक्वाडोर से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *