होशियारपुर, जलालाबाद और ममदोट में AAP का विजयी प्रदर्शन, कांग्रेस की गुरु हरसहाय में शानदार जीत

चंडीगढ़। पंजाब में नगर निकाय चुनावों के हालिया दौर में आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी है। पार्टी ने जलालाबाद नगर परिषद और होशियारपुर नगर निगम में एकतरफा शानदार प्रदर्शन किया हैं, कांग्रेस ने गुरु हर सहाय नगर परिषद चुनाव में अपना दबदबा कायम करते हुए AAP को पीछे छोड़ दिया।
होशियारपुर में 50 म्युनिसिपल वार्डों में से 35 वार्डों में आम आदमी पार्टी विजयी रही। बाकी वार्डों में से 9 में कांग्रेस, 3 वार्डों में भाजपा और 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
जलालाबाद नगर परिषद के 17 सदस्यों में से AAP ने 12 वार्ड जीते और आसानी से बहुमत हासिल कर लिया। यहां कांग्रेस ने 4 वार्डों में जीत हासिल की जबकि शिरोमणि अकाली दल (SAD) केवल एक वार्ड में ही जीत हासिल कर सका। भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोई भी सीट नहीं जीत पाई।
लेकिन, गुरु हर सहाय में कांग्रेस ने 15 में से 13 वार्ड जीतकर नगर निगम चुनाव में शानदार जीत हासिल की। शेष दो सीटें शिरोमणि अकाली दल ने जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों को एक भी सीट नहीं मिली।
फिरोजपुर जिले के ममदोट की 13 सदस्यीय नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 9 सीटें जीतकर बाकी दलों को झटका दिया। यहां बाकी 4 सीटों में से 2 सीटों पर पहले ही अकाली दल (SAD) के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया था और रविवार को अन्य 2 सीटों पर अकाली दल के प्रत्याशियों ने ही जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *