फिल्म सतलुज रोके जाने पर दिलजीत दोसांझ की प्रतिक्रिया- I CHALLENGE THE DARKNESS

चंडीगढ़। भारत में OTT प्लेटफार्म ZEE5 पर अपनी फिल्म ‘सतलुज’ का प्रदर्शन रोके जाने के तुरंत बाद ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ ने फिल्म के एक सीन के जरिए ही प्रतिक्रिया दी है। इस फिल्म को लेकर करीब चार साल तक सेंसर बोर्ड से कानूनी जंग लड़ चुके को दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर फ़िल्म का एक दमदार सीन शेयर किया, जिस पर उन्होंने एक बेबाक संदेश भी लिखा- I CHALLENGE THE DARKNESS (“मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं।”)।
गौरतलब है कि OTT प्लेटफार्म ZEE5 ने 3 जुलाई को रिलीज हुई फ़िल्म ‘सतलुज’ को रविवार 5 जुलाई को बिना कोई ठोस कारण बताए, अगले आदेश तक हटाने की घोषणा की थी। पहले यह फिल्म ‘पंजाब 95’ नाम से बनी थी लेकिन चार साल तक सेंसर बोर्ड में अटकी रही। यह फ़िल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की ज़िंदगी पर आधारित है। अपनी प्रतिक्रिया में इसी फिल्म के एक सीन को इंस्टा पर शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी भाषा में पोस्ट लिखी, जो इस तरह है-
#I CHALLENGE THE DARKNESS
शहीद जसवंत सिंह खालरा जी
#पंजाब95 सतलुज नाल वी ओह ही होया जो खालरा साब नाल होया सी (पंजाब95 सतलुज के साथ भी वही हुआ जो खालरा साहब के साथ हुआ था)

https://www.instagram.com/reels/Daa0OWlvcua/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *