पूर्व विधायक रघु यादव को बड़ी जिम्मेदारी, इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बने

भूपेंद्र नफे सिंह राठी को बनाया गया युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके संगठन में राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। नूंह में चौधरी देवीलाल की जयंती पर मनाए गए सम्मान दिवस समारोह में आयोजित की गई भव्य रैली में रेवाड़ी से पूर्व विधायक रहे रघु यादव इनेलो पार्टी में शामिल हुए थे, उनको राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण स्थान देते हुए राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है। एडवोकेट गहल सिंह संधू और राजबीर उर्फ बिल्लू चंदाना को राज्य कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।
वर्तमान में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी को युवा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है और उनके स्थान पर भूपेंद्र नफे सिंह राठी को युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र सिंह राठी बहादुरगढ़ से दो बार विधायक और पूर्व में इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नफे सिंह राठी के पुत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *