
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुक्रवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह नेशनल मैराथन की आधिकारिक टी-शर्ट जारी की गई। इस मैराथन का आयोजन आगामी 22 मार्च को होशियारपुर जिले के गढ़शंकर कस्बे में किया जाएगा।
यह मैराथन नशे के खिलाफ जारी मुहिम को ओर मजबूत करने और पंजाब के नौजवानों को सेहतमंद व खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से कराई जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मौजूद पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जै किशन रोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से चलाई जा रही युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम को लगातार जारी रखते हुए पंजाब की जवानी को बचाने, नौजवानों के भविष्य को सुनहरा बनाने के उद्देश्य से कराई जा रही है।
