चंडीगढ़। गुरु नानक पब्लिक स्कूल (जीएनपीएस) सेक्टर-36 स्थित क्रिकेट अकादमी में आयोजित समारोह के दौरान टेन एक्स यू एडॉप्शन ड्राइव की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर उभरते हुए दो युवा क्रिकेट खिलाड़ियों सवान और अभय गुलिया को एडाप्ट करने के साथ ही उन्हें स्पोर्ट्स शूज व संपूर्ण क्रिकेट किट भेंट की गई। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल गुरनाम कौर ग्रेवाल और अर्शदीप सिंह के माता पिता भी खिलाड़ियों की हौसलाफ़जाई के लिए मौजूद रहे।
एडॉप्शन ड्राइव के सर्जनकर्ता जगतेश्वर सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आवश्यक खेल संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद खिलाड़ी केवल संसाधनों के अभाव में क्रिकेट खेलने और अपनी प्रतिभा निखारने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
इसी अवसर पर गुरु नानक पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी में सात दिवसीय अंडर-13 जूनियर प्रीमियर लीग का भी उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11:15 बजे हुआ, जिसमें विभिन्न टीमों के युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
