चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने देर रात 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। प्रशासनिक व्यवस्था को ओर मजबूत करने का हवाला देते हुए, इस आदेश के तहत कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, वहीं कई पदों पर नए अधिकारियों को लगाया गया है। आईएएस अमित कुमार को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि नरहरि सिंह बांगड़ कानफेड के एमडी लगाए गए हैं। सतबीर सिंह को हरियाणा फायर सर्विसेज का निदेशक नियुक्त किया गया है। गीता भारती को हिसार डिवीजन और रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम डिवीजन का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार, आईएएस अधिकारियों में, अमित कुमार अग्रवाल जिन्हें दो दिन पहले ही कमिश्नर व सचिव इंडस्ट्रीज एंड कामर्स विभाग, कमिश्नर व सचिव सूचना जनसंपर्क भाषाएं व सांस्कृतिक विभाग और कमिश्नर व सचिव हेरिटेज एंड टूरिज्म विभाग लगाया गया था, को नए आदेश के तहत कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का सदस्य सचिव भी बना दिया गया है। इनके अलावा गीता भारती को कमिश्नर हिसार डिवीजन, रवि प्रकाश को कमिश्नर गुरुग्राम डिवीजन व सचिव अर्बन इस्टेट विभाग, नरहरि सिंह बांगड़ को मैनेजिंग डायरेक्टर कानफेड, सत्येंद्र दुहन को निदेशक व अतिरिक्त सचिव स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग विभाग, सतबीर सिंह को निदेशक फायर सर्विसेज हरियाणा, वंदना दिसोदिया को एडीशनल सेक्रेटरी होम-1 व होम-2 विभाग और मैनेजिंग डायरेक्टर हरियाणा शेड्यूल कास्ट्स, फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन लगाया गया है।
आईएएस जयदीप कुमार को एडीशनल सेक्रेटरी हरियाणा पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग, लक्षित सरीन को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट सिटीजन रिसोर्सेज इनफरमेशन आफिसर हांसी और जिला म्युनिसिपल कमिश्नर हांसी, अंजली श्रोतरिया को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट सिटीजन रिसोर्सेज इनफरमेशन आफिसर फरीदाबाद और स्पेशल आफिसर एपीजेड फरीदाबाद, अंकित कुमार चौकसी को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट सिटीजन रिसोर्सेज इनफरमेशन आफिसर पानीपत, अर्पित संगल को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट सिटीजन रिसोर्सेज इनफरमेशन आफिसर सिरसा और सीईओ जिला परिषद सिरसा व सीईओ डीआरडीए सिरसा, शाश्वत सांगवान जोकि स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) के मिशन निदेशक का कार्यभार संभाल रहे हैं, को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ-साथ निदेशक अर्बन लोकल बाडीज हरियाणा और स्पेशल सेक्रेटरी अर्बन लोकल बाडीज विभाग और मिशन निदेशक स्टेट अर्बन लाइवलीहुड मिशन और स्टेट अर्बन अथारिटी हरियाणा का जिम्मा, ज्योति को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट सिटीजन रिसोर्सेज इनफरमेशन आफिसर नूह और सीईओ जिला परिषद नूह व सीईओ डीआरडीए नूह, उत्सव आनंद को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट सिटीजन रिसोर्सेज इनफरमेशन आफिसर हिसार, डा. राहुल राईया को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट सिटीजन रिसोर्सेज इनफरमेशन आफिसर करनाल, अंकिता पुवार को एसडीओ (सिविल) सांपला, अभिनव सिवाच जोकि एसडीओ (सिविल) बहादुरगढ़ तैनात हैं को जिला म्युनिसिपल कमिश्नर झज्जर का अतिरिक्त कार्यभार, कनिका गोयल को एसडीओ (सिविल) अंबाला कैंट और इस्टेट आफिसर फार मैनेजमेंट आफ गवर्नमेंट लैंड इन एस्साइज्ड एरिया अंबाला कैंट, योगेश सैनी को एसडीओ (सिविल) महेंद्रगढ़ और रवि मीणा को एसडीओ (सिविल) झज्जर लगाया गया है।
एचसीएस अधिकारियों में, कमल प्रीत कौर को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग हरियाणा, पूजा छनवारिया एडीशनल कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन गुरुग्राम, अजय चोपड़ा को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट सिटीजन रिसोर्सेज इनफरमेशन आफिसर सोनीपत और सीईओ जिला परिषद सोनीपत व सीईओ डीआरडीए सोनीपत, निर्मल नागर को सीईओ जिला परिषद महेंद्रगढ़ और सीईओ डीआरडीए महेंद्रगढ़, परमजीत चाहल को एडीशनल कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन फरीदाबाद, जितेंद्र कुमार-2 को जोनल एडमिनिस्ट्रेटर एचएसएएमबी गुरुग्राम, आशुतोष राजन को फ्लाइंग स्क्वायड आफिसर एक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग, बादशाहपुर के एसडीओ (सिविल) संजीव कुमार को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ-साथ जिला ट्रांसपोर्ट आफिसर-कम-सेक्रेटरी आरटीए गुरुग्राम का जिम्मा, प्रदीप अहलावत-2 को सीईओ जिला परिषद चरखी दादरी और सीईओ डीआरडीए चरखी दादरी, विरेंद्र सिंह को एसडीओ (सिविल) चरखी दादरी, सुमीत सिहाग को एसडीओ (सिविल) असंध, प्रदीप कुमार-3 को एडीशनल डायरेक्टर (प्रशासन) हीपा गुरुग्राम, विनेश कुमार को एडीशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर हरियाणा, संजय कुमार को एसडीओ (सिविल) कैथल, सुरेंद्र लाठर को इस्टेट आफिसर एचएसवीपी पंचकूला और भूमि अधिग्रहण अधिकारी पंचकूला, सुभाष चंद्र को सिटी मजिस्ट्रेट चरखी दादरी, विशाल को एसडीओ (सिविल) बादली, कपिल कुमार को जिला म्यूनिसिपल कमिश्नर कैथल, अशोक कुमार-1 को डिप्टी सेक्रेटरी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग, दलजीत सिंह को संयुक्त कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन करनाल, संदीप कुमार को एसडीओ (सिविल) तोशाम, धीरज चहल को मैनेजिंग डायरेक्टर को-आपरेटिव शुगर मिल्स शाहबाद, हितेंद्र कुमार को एसडीओ (सिविल) नार्थ गुरुग्राम, परवीन कुमार को जिला म्युनिसिपल कमिश्नर फतेहाबाद, इसराना के एसडीओ (सिविल) नवदीप सिंह को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ मैनेजिंग डायरेक्टर को-आपरेटिव शुगर मिल्स पानीपत का अतिरिक्त जिम्मा, जीतेंद्र जोशी को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) एलीमेंटरी शिक्षा हरियाणा, हरबीर सिंह को जिला म्युनिसिपल कमिश्नर भिवानी और जिला म्युनिसिपल कमिश्नर चरखी दादरी व इस्टेट आफिसर एचएसवीपी भिवानी, प्रतीप हूडा को इस्टेट आफिसर एचएसवीपी पानीपत और भूमि अधिग्रहण अधिकारी पानीपत, अमित को एसडीओ (सिविल) खरखौदा, रमित यादव को एसडीओ (सिविल) उचाना कलां, सुभाष चंद्र-2 को सीईओ जिला परिषद हिसार और सीईओ डीआरडीए हिसार, कुरुक्षेत्र को जिला म्युनिसिपल कमिश्नर अमन कुमार को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एसडीओ (सिविल) थानेसर का जिम्मा, नसीब कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सामाजिक न्याय आधिकारिता अनुसूचित जातियां व पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा), गुलजार मलिक को मैनेजिंग डायरेक्टर को-आपरेटिव शुगर मिल्स जींद, अनमोल को एसडीओ (सिविल) गोहाना, देवेंद्र शर्मा को एसडीओ (सिविल) करनाल, कुंवर आदित्य विक्रम को एसडीओ (सिविल) नूह, रमन गुप्ता को एसडीओ (सिविल) इंद्री, सिमरन को सिटी मजिस्ट्रेट सोनीपत, रितू बंसीवाल को सिटी मजिस्ट्रेट झज्जर, पुनीत को संयुक्त आयुक्त म्युनिसिपल कारपोरेशन मानेसर और हिमांसू चौहान को सिटी मजिस्ट्रेट हांसी नियुक्त किया गया है।
हरियाणा में 21 आईएएस समेत 63 अधिकारियों का तबादला
