फायर ब्रिगेड और सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरे अभय चौटाला, मांगों को जायज ठहराया

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में की जा रही हड़ताल का समर्थन करते हुए कर्मचारियों की मांगों को पूरी तरह जायज करार दिया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, खाली पड़े पदों को भरने, न्यूनतम वेतन बढ़ाने और ठेका प्रथा खत्म करने जैसी कई मांगें हैं, जो पूरी तरह से जायज हैं। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की गाडिय़ों पर रोडवेज के ड्राईवरों की जगह नियमित ट्रेनिंग प्राप्त ड्राईवर रखने और आग बुझाने के लिए अप्रशिक्षित होमगार्ड की जगह प्रशिक्षण प्राप्त लोगों की नियमित भर्ती करने की मांग भी पूरी तरह से जायज है। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर अधिकारी हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्रव्यवहार कर रहे हैं ताकि शांतिपूर्ण किए जा रहे आंदोलन को भडक़ा कर बदनाम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *