चंडीगढ़। एसवीकेएम के एनएमआईएमएस चंडीगढ़ के स्कूल ऑफ कॉमर्स ने सोमवार, 7 जुलाई 2026 को आयोजित एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) एवं बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम) के नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संस्कृति, मूल्यों, छात्र-केंद्रित वातावरण तथा समग्र विकास के विविध अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और एनएमआईएमएस एंथम के साथ हुआ, जिसने नए शैक्षणिक सत्र की गरिमामयी शुरुआत की।
एनएमआईएमएस चंडीगढ़ की कैंपस डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) ज्योत्सना सिंह ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्हें एनएमआईएमएस परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, नैतिक मूल्यों एवं उद्योग-केंद्रित शिक्षा की परंपरा पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर भी अनुभवात्मक शिक्षण, नेतृत्व विकास एवं आउट-ऑफ-क्लास अकादमिक कोलैबोरेशन्स (OCAC) जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपेश के. सिंह, हेड–कॉरपोरेट अफेयर्स एवं एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़), अदाणी समूह तथा चेयरमैन पीआरसीआई चंडीगढ़ चैप्टर, का सम्मान प्रो. (डॉ.) ज्योत्सना सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार अभिनव कौशिक तथा स्कूल ऑफ कॉमर्स की सहायक प्राध्यापक डॉ. वनिता शर्मा द्वारा किया गया। रूपेश के. सिंह ने विद्यार्थियों को एनएमआईएमएस में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले वर्ष उनके व्यक्तित्व एवं करियर निर्माण की मजबूत नींव साबित होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों
को जिज्ञासु बने रहने, निरंतर नए कौशल सीखने की प्रेरणा दी।
स्कूल ऑफ कॉमर्स की सहायक प्राध्यापक डॉ. वनिता शर्मा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बीबीए एवं बी.कॉम कार्यक्रमों, उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रम, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, सतत मूल्यांकन प्रणाली, शोध गतिविधियों, डिजिटल लर्निंग संसाधनों तथा छात्र विकास से जुड़े विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को संस्थान की मजबूत इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट व्यवस्था तथा प्रतिष्ठित संगठनों में कार्यरत पूर्व छात्रों की उपलब्धियों से भी अवगत कराया गया।
