भ्रष्टाचार मामले में निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर को हाईकोर्ट से राहत नहीं

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को फिलहाल पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को उनकी नियमित जमानत संबंधी याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने बिना अंतरिम राहत दिए अगली सुनवाई 7 जुलाई तक स्थगित कर दी।

इससे पहले उनकी जमानत याचिका हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो चुकी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोबारा जमानत याचिका दाखिल करने की छूट दी थी, यदि दो महीने में ट्रायल शुरू नहीं होता। भुल्लर की ओर से याचिका में कहा गया कि जांच पूरी हो चुकी है और चालान अदालत में पेश किया जा चुका है। उनका कहना था कि ज्यादातर गवाह सरकारी अधिकारी हैं, इसलिए गवाहों को प्रभावित करने की संभावना नहीं है। फिलहाल अदालत ने कोई राहत नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *