राष्ट्रपति ने भगवंत मान को 5 मई को मिलने का समय दिया

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर की गई पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- उन्हें 5 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से अकेले मिलने का समय मिला है लेकिन वह अपने एमएलए साथ लेकर जाएंगे जो राष्ट्रपति भवन के बाहर इंतजार करेंगे और वह अकेले अंदर जाकर राष्ट्रपति के सामने पंजाब का पक्ष रखेंगे। उन्होंने आगे लिखा- मुलाकात के बाद अगली रणनीति साझा की जाएगी। कीमती समय देने के लिए माननीय राष्ट्रपति का हार्दिक धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *