बजाज चेतक में अब गूगल मैप, राइड मोड्स, हायर टॉप स्पीड और बेहतर पावर आउटपुट

पुणे। बजाज ऑटो ने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज में व्यापक अपडेट की घोषणा की है। इसमें नए फीचर्स, परफॉर्मेंस में सुधार और पूरे पोर्टफोलियो में नामकरण संरचना में संशोधन शामिल है। ये बदलाव लाइनअप में मौजूद सभी वेरिएंट पर लागू हो गए हैं।
सबसे पहले नामकरण में, 2026 बजाज चेतक रेंज अब सी सीरीज में उपलब्ध होगी, जिसे तीन स्तरों सी 35, सी 30 और सी 25 में व्यवस्थित किया गया है। यह संरचना उस पोर्टफोलियो को और अधिक स्पष्टता प्रदान करती है जो पिछले कुछ वर्षों में देश में सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में काफी विस्तारित हुई है।
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव फ्लैगशिप सी 35 01 में गूगल मैप्स का इंटीग्रेशन है, जो सीधे चेतक ऐप में ही निर्मित है। कंपनी के अनुसार, इस फीचर को अधिक परिचित नेविगेशन अनुभव के लिए उपभोक्ताओं की लगातार मांग पर पेश किया गया है – यह पहले से पेश किए जा रहे प्रायोरिटी मैपिंग सोल्युशन का स्थान लेगा।
इसके अलावा, पूरी रेंज में टॉप स्पीड को बढ़ा दिया गया है। C 35 01 और C 35 02 की अधिकतम गति अब 80 किमी प्रति घंटा हो गई है, जो पहले 73 किमी प्रति घंटा थी। C 35 03 और C 30 01 की अधिकतम गति 63 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 70 किमी प्रति घंटे कर दी गई है, जबकि C 25 01 अब पहले के 55 किमी प्रति घंटे के मुकाबले 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचती है।
फ्लैगशिप मॉडल में, मोटर आउटपुट को भी 4.5 किलोवाट से बढ़ाकर 4.8 किलोवाट कर दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप रोजमर्रा की राइडिंग कंडीशन में अधिक रिस्पांसिव प्रफार्मेंस मिलती है। चार्जिंग टाइम को भी बेहतर किया गया है। अब C 30 01 शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 2 घंटे 55 मिनट का समय लेता है, जो पहले के 3 घंटे 50 मिनट से काफी कम है – यानी पहले से लगभग एक घंटा तेज। राइड मोड, स्पोर्ट्स और इको फीचर के साथ-साथ हिल होल्ड असिस्ट सहित पहले चुनिंदा वेरिएंट पर सशुल्क ऐड-ऑन के रूप में उपलब्ध हैं।
अब पूरी सी 35 और सी 30 श्रृंखला में स्टैंडर्ड उपकरण उपलब्ध हैं, जो उपभोक्ता को बिना किसी अतिरिक्त लागत के अधिक सुविधा प्रदान करते हैं। ओवर-द-एयर अपडेट की क्षमता को भी बढ़ाया गया है। इस प्रकार स्कूटरों को सॉफ्टवेयर संबंधी अपडेट के लिए सर्विस सेंटर जाने की आवश्यकता समाप्त हो गई है और स्कूटर हमेशा अप-टू-डेट रहते हैं। इन अपडेट्स में उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है जहां चेतक चलाने वालों से से सबसे अधिक फीडबैक मिला था – नेविगेशन, प्रदर्शन और फीचर की सुलभता। उम्मीद जताई गई है कि नई सी सीरीज नामकरण से ब्रांड को भविष्य में एक सुव्यवस्थित उत्पाद पोर्टफोलियो मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *