बजाज के वाहनों की बिक्री में सालाना 28 फीसदी इजाफा

पुणे। बजाज ऑटो लिमिटेड ने अगस्त 2026 की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी के अनुसार अगस्त 2026 में दोपहिया और कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री 5,35,764 यूनिट रही, जबकि अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 4,17,616 यूनिट था। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली। अगस्त 2026 में घरेलू बाजार में 2,01,898 दोपहिया वाहन बेचे गए, जो पिछले साल के 1,84,109 यूनिट की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। वहीं, निर्यात 2,41,850 यूनिट रहा, जिसमें सालाना आधार पर 53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। घरेलू और निर्यात बाजार को मिलाकर दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 4,43,748 यूनिट रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।

कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री अगस्त में 92,016 यूनिट रही, जबकि एक साल पहले यह 75,729 यूनिट थी। इसमें 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई। घरेलू बिक्री 53,810 यूनिट और निर्यात 38,206 यूनिट रहा।

अप्रैल से अगस्त 2026 की अवधि में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 24,48,692 यूनिट रही, जो पिछले साल की समान अवधि के 18,94,853 यूनिट से 29 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में दोपहिया वाहनों की बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 20,55,019 यूनिट और कमर्शियल वाहनों की बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 3,93,673 यूनिट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *