डेरा ब्यास पहुंचकर बाबा गुरिंदर सिंह जी से मिले सीएम नायब सिंह सैनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया डेरा ब्यास का दौरा

ब्यास। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार सुबह डेरा ब्यास पहुंचकर राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह जी से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान किन विषयों पर बातचीत हुई, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद नायब सिंह सैनी का डेरा ब्यास का यह पहला दौरा है और इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बाबा गुरिंदर सिंह जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने डेरा ब्यास में बाबा गुरिंदर सिंह जी से आशीर्वाद प्राप्त प्रदेश में अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। शनिवार को ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बाबा गुरिंदर सिंह जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वह करीब दो घंटे तक डेरा ब्यास में रहे और उन्होंने लंगर हाल का भी दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *