पंजाब एससी आयोग ने रवनीत बिट्टू को तलब किया

चंडीगढ़। पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को उनकी अनुसूचित जाति के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर 4 जून को आयोग के सामने व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर जवाब देने के कहा है। आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी की ओर से सोमवार को इस बाबत रवनीत सिंह बिट्टू को समन जारी किया गया है।
गौरतलब है कि रवनीत बिट्टू ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा- एक जनसेवक के रूप में मेरा हमेशा यह फर्ज रहा है कि हर वर्ग का सम्मान किया जाए। अगर मेरे किसी शब्द से हमारे एससी भाईयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं खुले दिल से, हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। मेरे लिए सामाजिक सद्भावना और भाईचारा सबसे ऊपर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *