डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रमों के लिए क्लस्टर इंचार्ज नियुक्त

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रमों को लेकर व्यापक योजना तैयार की है। डा. अर्चना गुप्ता के जिलावार होने वाले कार्यक्रमों के सफल संचालन और संगठनात्मक गतिविधियों के बेहतर समन्वय के लिए क्लस्टर इंचार्ज नियुक्त किए हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि पार्टी ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और गोहाना जिलों के लिए जवाहर सैनी, रेणुबाला गुप्ता, दीपक शर्मा और रवि बतान को क्लस्टर इंचार्ज नियुक्त किया है। इसी प्रकार डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों के लिए प्रदेश महामंत्री एवं मंत्री कृष्ण बेदी, सुरेंद्र आर्य, अजय बंसल, मुकेश गौड़ और सरोज सिहाग को क्लस्टर इंचार्ज की जिम्मेदारी दी है। फरीदाबाद, फरीदाबाद महानगर, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक जिलों के लिए प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, तथा प्रवीन बत्रा जोशी, नागेंद्र शर्मा और हरविंद्र कोहली को क्लस्टर इंचार्ज बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *