मोजतबा खामनेई ने कहा- प्रतिशोध हमारे राष्ट्र की इच्छा, और सरकारी अखबार ने छाप दी ‘हिट लिस्ट’

तेहरान (ईरान)। ईरान के सर्वोच्च नेता के उत्तराधिकारी माने जा रहे मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले सार्वजनिक संबोधन और शनिवार देर रात ईरान के दैनिक अखबार हमशहरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत 10 यूरोपीय और खाड़ी के 3 नेताओं की एक ‘Revenge is coming soon’ (‘बदला जल्द ही लिया जाएगा’) शीर्षक के तहत एक ‘प्रतिशोध सूची’ प्रकाशित किए जाने के बात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चा शुरु हो गई है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि इस हिट लिस्ट को ईरानी सरकार की आधिकारिक स्वीकृति मिली है या नहीं। लेकिन मोजतबा खामेनेई ने पहले सार्वजनिक संबोधन में यह बात साफ कर दी कि “प्रतिशोध हमारे राष्ट्र की इच्छा है और इसे अवश्य पूरा किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि सूची में शामिल लोग “शांतिपूर्ण मृत्यु की इच्छा लेकर ही अपनी कब्र तक जाएंगे।” मोजतबा खामनेई के इस बयान ने अखबार हमशहरी में छपे नेताओं की हिट लिस्ट ने सबका ध्यान खींचा है।
अखबार में प्रकाशित ग्राफिक में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीरों पर निशाने का चिन्ह दर्शाया गया है। इसके अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर ब्रैड कूपर, इज़राइल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी, इज़राइली रक्षा बल के प्रमुख एयाल ज़मीर, इज़राइल के विदेश मंत्री गिडियन सार के अलावा यूएई, बहरीन और कतर के 3 नेताओं की तस्वीरें भी शामिल की गई हैं। मोजतबा खामेनेई ने अपने संबोधन में उन व्यक्तियों के नाम भी स्पष्ट नहीं किए, जिन्हें वह अपने पिता की मृत्यु के लिए जिम्मेदार मानते हैं।

इस बीच, सोशल मीडिया मंच एक्स पर ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर क़ालिबाफ ने लिखा कि “एकतरफा समझौतों का दौर समाप्त हो चुका है। हमने पहले ही कहा था कि वादा निभाइए, अन्यथा इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

लगातार बदलते घटनाक्रमों के बीच क्षेत्रीय तनाव और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। ‘प्रतिशोध सूची’ ने मध्य पूर्व में नई चर्चा को जन्म दिया है। हमशहरी में छपे चित्र को कई विशेषज्ञ एक राजनीतिक संदेश के रूप में देख रहे हैं। इस तरह की प्रस्तुति का उद्देश्य यह संकेत देना हो सकता है कि ईरान अपने विरोधियों को चेतावनी देना चाहता है और हाल की क्षेत्रीय घटनाओं का जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *