25वीं वर्षगांठ पर बजाज ऑटो ने लॉन्च की नई Pulsar N160 S और N160 SS

160cc स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में शामिल किए कई नए फीचर्स

पुणे। बजाज ऑटो ने अपनी प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल ब्रांड पल्सर के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नई Pulsar N160 S और Pulsar N160 SS को लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि ये दोनों मॉडल 160cc स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में प्रदर्शन, तकनीक और स्मार्ट राइडिंग फीचर्स का नया मानक स्थापित करेंगे। नई बाइकें देशभर में बजाज ऑटो के डीलरशिप नेटवर्क पर उपलब्ध होंगी। Pulsar N160 S की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 1,33,511 रुपये जबकि Pulsar N160 SS की कीमत 1,42,585 रुपये तय की गई है।

कंपनी के अनुसार, नई Pulsar N160 S और N160 SS में 165cc का नया 4-वाल्व इंजन दिया गया है, जो 18.5 पीएस की अधिकतम शक्ति उत्पन्न करता है। यह बाइक 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार केवल 4.5 सेकंड में पकड़ सकती है, जिसे कंपनी ने अपने सेगमेंट का सबसे तेज प्रदर्शन बताया है।

इन मॉडलों की सबसे बड़ी खासियत इंटेलिजेंट थ्रॉटल (ETB) तकनीक है। यह सिस्टम राइडिंग के दौरान थ्रॉटल रिस्पॉन्स को लगातार बेहतर बनाता है और इसके जरिए Rain, Road, Sport और Off-road जैसे चार राइड मोड उपलब्ध कराए गए हैं। इससे अलग-अलग सड़क और मौसम की परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण तथा सुरक्षित राइडिंग अनुभव मिलता है।

Pulsar N160 SS में ETB आधारित Responsive Traction Control भी दिया गया है, जो फिसलन वाली सड़कों पर टायर की पकड़ बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, Crawl Technology कम गति पर बिना बार-बार क्लच या गियर बदलने के बाइक को आसानी से आगे बढ़ाने में सहायक है, जिससे शहर के ट्रैफिक में सफर अधिक आरामदायक बनता है।

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में N160 SS में 5 इंच का TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें Google Maps Mirroring की सुविधा उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की किसी भी स्पोर्ट्स बाइक में पहली बार दिया गया फीचर है। इसके अलावा बाइक में नए ग्राफिक्स, रंगीन अलॉय व्हील्स, बेहतर हैंडलबार एंगल और अधिक आरामदायक सीट दी गई है। यह मॉडल Atlantic Blue, Pearl Metallic White और Brooklyn Black रंगों में उपलब्ध होगा।

बजाज ऑटो के टू-व्हीलर बिजनेस यूनिट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी सारंग कानडे ने कहा कि Pulsar N160 को देशभर के ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और यह इस सेगमेंट की सबसे तेजी से बढ़ने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल है। उन्होंने कहा कि नई N160 S और N160 SS के जरिए कंपनी प्रदर्शन, तकनीक और राइडिंग अनुभव को अगले स्तर पर ले जा रही है। उनके अनुसार, Intelligent Throttle प्लेटफॉर्म भविष्य की स्मार्ट राइडिंग तकनीकों की आधारशिला है, जो राइडर्स को अधिक नियंत्रण, बेहतर सुरक्षा और रोमांचक प्रदर्शन प्रदान करेगा। कंपनी को उम्मीद है कि नए मॉडल युवाओं और परफॉर्मेंस बाइक पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *