चंडीगढ़ किसान भवन में नए कैफेटेरिया “कॉफिया” का उद्घाटन

चंडीगढ़। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट की ओर से किसान भवन चंडीगढ़ में आने वाले किसानों और अन्य विजिटर्स की सुविधाओं में इजाफा करते हुए बुधवार को आधुनिक कैफेटेरिया “कॉफिया” का रिबन काटकर रस्मी तौर पर उद्घाटन किया गया। इस समारोह के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने सभी को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी और पूरे जोश, लगन व उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। बरसट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार और पंजाब मंडी बोर्ड राज्य के किसानों और आम लोगों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने के लिए वचवबद्ध है। चंडीगढ़ में कामकाज के लिये आने वाले किसान और आम नागरिक किसान भवन चंडीगढ़ में ठहरते हैं, जिनकी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इस सुविधाजनक कैफेटेरिया की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि इस नए खोले गए कैफेटेरिया में किसानों और यहां आने वाले अन्य विजिटर्स के लिए कॉफी, नाश्ता और खाने-पीने की विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध हैं। कैफेटेरिया में साफ-सफाई और खाने-पीने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि यहां आने वाले हर व्यक्ति को घर जैसा माहौल और शुद्ध भोजन मिल सके। बरसट ने आगे कहा कि नया कैफेटेरिया न केवल विजिटर्स के बैठने और रिफ्रेशमेंट के लिए एक बेहतरीन स्थान साबित होगा, बल्कि किसान भवन को ओर भी आकर्षक और सुविधाजनक बनाएगा। इस अवसर पर अजयपाल सिंह बराड़ डीएमओ किसान भवन, सुरमुख सिंह अमला अफसर सहित किसान भवन का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *