चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल (शिअद) ने कहा है कि भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार राज्य के असली मुददों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। पार्टी की ओर से सवाल किया गया कि एलपीयू में की गड़बड़ी, गायत्री बिश्नोई विवाद, गुरप्रीत कौर मान के खिलाफ पांच करोड़ रूपये की रिश्वत के सबूत और मंत्रियों लाल चंद कटारूचक और बलकार सिंह के अश्लील वीडियो पर चुप क्यों है।
मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए शिअद के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार की विफलताओं का जवाब देने के बजाय, उसके प्रवक्ता अकाली दल को बदनाम करने के लिए मनगढ़ंत मुददे उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप ने एसजीपी और अकाली दल से जुड़े मुददों पर आधा दर्जन से अधिक प्रेस कांफ्रेंस आयाजित की हैं लेकिन सरकार इस बात पर चुप है कि कैसे अफवाहें फैली, जिसके परिणामस्वरूप जालंधर के एलपीयू में बड़े पैमाने पर आगजनी और हिंसा हुई। उन्होंने कहा,‘‘सरकार ने अभी तक उन आरोपों का जवाब नहीं दिया है कि एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल द्वारा भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा बदलने और आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में अपना आधिकारिक बंगला खाली करने के लिए कहने के लिए उन्हें दंडित करने के लिए स्थिति को नियंत्रण से बाहर होने दिया गया।’’
अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही आप सरकार: शिअद
