रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने राज्यपाल कटारिया से की मुलाकात

चंडीगढ़। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने पंजाब लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल व यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस संबंध में जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि यह बैठक सौहार्दपूर्ण एवं गर्मजोशी भरे वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। यह मुलाकात भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को दर्शाती है और दोनों पक्षों के बीच सहयोग, समझ और द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *