पंजाब किंग्स के सीईओ और सीएफओ राज्यपाल कटारिया से मिले

चंडीगढ़। आईपीएल-2026 से पहले पंजाब किंग्स का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन और मुख्य वित्तीय अधिकारी एलसी गुप्ता शामिल थे, ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से पंजाब लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन से पहले राज्यपाल से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं।
इस अवसर पर पंजाब किंग्स के प्रतिनिधियों ने टीम की तैयारियों, दृष्टिकोण और क्रिकेट में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और पंजाब के युवाओं को प्रेरित करने में टीम की भूमिका पर भी चर्चा की। राज्यपाल ने टीम को आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं उत्साहपूर्ण प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और उभरते क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने में पंजाब किंग्स के योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *