चैनत गांव को पानी नहीं देना चाहती भाजपा सरकार, शहर और गांव के लोगों को बांटना की साजिश: चौटाला

5 जुलाई को कार्यकर्ताओं के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष
एसवाईएल का पानी नहीं मिलता तब तक किसी को भी प्रदेश का पानी नहीं देंगे

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ में मीडिया से रूबरू होकर कहा कि इनेलो ने हर साल की तरह 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल का सम्मान दिवस मनाने के लिए 5 जुलाई को 2 बजे हिसार में राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। उससे पहले 12 बजे चैनत गांव के लोगों के बुलावे पर वह कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाएंगे और गांव वालों से बात करेंगे। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश भर के लोगों से भी वहां पहुंचने का आह्वान किया।
चौटाला ने भाजपा सरकार से भी कहा कि भाजपा सरकार जिद छोड़कर चैनत गांव को पानी दें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस पर राजनीति कर रही है क्योंकि इनकी नीयत में खोट है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पहले भी मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से कहा था कि उनको गांव वालों की बात को सुनना चाहिए और समाधान निकालना चाहिए। जब सरकार ने यह फैसला कर ही लिया था कि उस लाइन से पानी नहीं देना है तो क्यों टी लगवाई गई, उसके बाद टी को क्यों उखाड़ा गया, जिन्होंने टी को उखाड़ा उनके नाम उजागर क्यों नहीं किए गए, गांव के 1500 लोगों के खिलाफ पर्चे क्यों दर्ज किए गए और सबसे बड़ी बात चैनत गांव की 11 सदस्यीय कमेटी को चंडीगढ़ क्यों बुलाया गया। सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री के कहने पर ही टी लगाई गई थी और मनोहर लाल खट्टर के आदेश पर टी उखाड़ी गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी डमी है और स्वयं कोई फैसला नहीं ले सकते। यही वजह है कि प्रदेश में अफसरशाही बेहद हावी हो चुकी है। दरअसल बीजेपी पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है इसलिए गांव और शहर के लोगों को आपस में बांटना चाहती है।
राजस्थान को पानी देने के हुए समझौते पर कहा कि 1994 में कांग्रेस ने भी ऐसा एमओयू साइन किया था जिसमें लिखा था कि जब तक 3 डैम नहीं बनेंगे तब तक पानी नहीं दिया जाएगा। अब चूंकि राजस्थान में चुनाव आने वाले हैं तो लोगों को मुर्ख बनाने के लिए मात्र एमओयू किया गया है। जब तक एसवाईएल का पानी नहीं मिलता तब तक हमारा पानी किसी को भी नहीं लेने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *