शिमला व आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके लगभग 3 सेकेंड तक महसूस किए गए।नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार- रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूरी पर पूर्व-दक्षिण में जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में रहा। पूर्व-दक्षिण दिशा में शिमला जिला का जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र है। हालांकि, इस घटना में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिर भी, जिन लोगों ने झटके महसूस किए, वह घबराकर घरों से बाहर खुले स्थान पर निकल आए। शिमला के अलावा आसपास के सोलन सिरमौर, बिलासपुर व मंडी जिला के कई भागों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *