पंजाब यूनिवर्सिटी ने पंजाब राज्य सूचना आयुक्त को किया सम्मानित

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की कुलपति डॉ. रेणु विग ने गुरुवार को पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त एवं प्रसिद्ध लेखक हरप्रीत संधू को, पुस्तकों के महत्व को बढ़ावा देने, साहित्यिक योगदान के माध्यम से विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी की शान बढ़ाने तथा समर्पित साहित्य और चित्रकला के माध्यम से पंजाब यूनिवर्सिटी की प्राकृतिक और विरासती संपदा को प्रदर्शित करने में उनके शानदार योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु विग द्वारा हरप्रीत संधू को विद्यार्थियों, विद्वानों और शैक्षणिक समुदाय में पढ़ने का रुझान बहाल करने, ज्ञान के प्रसार और पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने हेतु किए गए निरंतर प्रयासों के लिए प्रशंसा पत्र भेंट किया गया।

पंजाब यूनिवर्सिटी ने माना कि संधू ने अपनी चित्रकला एवं साहित्यिक योगदान के माध्यम से न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक महत्ता को बढ़ाया है, बल्कि विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और आने वाली पीढ़ियों के लाभ के लिए पुस्तकालय संसाधनों को भी और अधिक समृद्ध बनाया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा साहित्य, विरासत के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *