पंजाब के गांव-गांव में फिल्म सतलुज की स्क्रीनिंग करेगा शिरोमणि अकाली दल: बादल

चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल (SAD) शहीद जसवंत सिंह खालड़ा समेत हजारों बेगुनाह सिख युवाओं और सिख हस्तियों पर कांग्रेस सरकार के दौरान की गई अमानवीय यातनाओं और उनकी कुर्बानी संबंधी फिल्म ‘सतलुज’ को पंजाब के हर गांव और कोने-कोने में दिखाएगा ताकि हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को समुदाय पर किए गए अत्याचारों से अवगत करवाया जा सके।
यह बात बुधवार को पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा एक बयान में कही गई। यह फिल्म उस दर्दनाक दौर की सच्चाई बयान करती है जो कांग्रेस पार्टी द्वारा सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पर किए गए फौजी हमले और दिल्ली व अन्य शहरों में हजारों निहत्थे बेगुनाह सिख नौजवानों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को जिंदा जलाने के बाद भी नहीं रूकी। इस कत्लेआम के खिलाफ पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर रहे सिख नौजवानों को कांग्रेसी सरकार ने झूठे पुलिस मुकाबलों में शहीद किया। अब देश को इस दर्दनाक घटना का इतिहास बताने से समुदाय को वंचित किया जा रहा है। शिरोमणी अकाली दल ऐसा कभी भी नहीं होने देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *