चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंडीगढ़ और विश्व संवाद केंद्र पंजाब चंडीगढ़ की ओर से मंगलवार 28 अप्रैल को ‘विश्व की अगुवाई करता भारत और हम’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
चंडीगढ़ महानगर के संघचालक बिपन वासुदेवा के अनुसार, सेक्टर-18 टैगोर थियेटर के मिनी आडिटोरियम में सायं 4.30 बजे से 6 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस और राज्य उपभोक्ता आयोग पंजाब के अध्यक्ष जस्टिस परमजीत सिंह धालीवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी होंगे। इस मौके पर रतन शारदा द्वारा लिखित पुस्तक ‘कनफ्लिक्ट रेजोलुशन दि आरएसएस वे’ का विमोचन भी किया जाएगा।
चंडीगढ़ आरएसएस की ओर से ‘विश्व की अगुवाई करता भारत और हम’ विषय पर सेमिनार
