चंडीगढ़। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों का कार्यालय समय पहले की तरह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यालय समय में यह बदलाव 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए 25 मई 2026 से सरकारी कार्यालयों का समय अस्थायी रूप से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। यह व्यवस्था 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी।
