मुख्यमंत्री मान ने वन विभाग के 516 कर्मचारी किए पक्के, 237 किए प्रमोट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राज्य के वन एवं वन्य जीव सुरक्षा विभाग में लंबे समय से कार्यरत 516 कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। सरकार ने आज मोहाली में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वन और वन्यजीव संरक्षण विभाग में लंबे समय से काम कर रहे 516 कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के लिए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही उन्हें 237 ऐसे कर्मचारी जिनकी प्रमोशन रुकी हुई थी, उन्हें भी प्रमोट किए जाने संबंधी पत्र वितरित किए।
इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपने X हैंडल पर लिखा- आज का दिन वन विभाग के कर्मचारियों के लिए बेहद खुशी भरा रहा… लंबे समय से इंतज़ार कर रहे 516 अनुबंध कर्मचारियों को स्थायी बनाकर और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका भविष्य सुरक्षित किया गया, साथ ही 237 कर्मचारियों के रुके हुए प्रमोशन भी बहाल कर दिए गए…
इसके साथ ही, श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित करते हुए, हर ज़िले में 6.5 लाख नए पौधे और पूरे राज्य में कुल 50 करोड़ पौधे लगाने का ऐतिहासिक लक्ष्य तय किया गया है…
ठेकेदारी प्रथा को खत्म करके अब तक 68,000 से ज़्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं—हमारी सरकार ‘वाइब्रेंट पंजाब’ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *