राम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब : केजरीवाल

बताया, पूर्व गृह सचिव ने एक किलोग्राम सोने की राम चरित मानस चढ़ाई थी

नई दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब सामने आ रहा है कि राम मंदिर से सोने की राम चरित मानस भी गायब हो गई है। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व गृह सचिव द्वारा पूरी श्रद्धा से चढ़ाई गई एक किलोग्राम सोने की राम चरित मानस भी गायब है। चंदा चोरों ने एक और महापाप किया है।
उधर, ‘‘आप’’ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने आरएसएस से पूछा कि वह देश को बताए कि हिंदुओं के खिलाफ किसने काम किया या उन्हें किसने बदनाम किया? क्या उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने मंदिर का चंदा चुराया? या फिर उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने इन चोरों को बचाने की कोशिश की? या फिर उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने सबसे पहले इस चोरी को उजागर किया और सरकार पर इस मामले को स्वीकार करने और कार्रवाई करने का दबाव बनाया? सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि मैं आरएसएस से पूछना चाहता हूं कि हिंदू विरोधी होने और हिंदुओं को बदनाम करने का काम किसने किया है? उन लोगों ने जिन्होंने चढ़ावे की चोरी की, जिन्होंने चोरों को बचाने की कोशिश की या उन लोगों ने जिन्होंने सबसे पहले इस चोरी के खिलाफ आवाज उठाई और सरकार पर इसे मानने का दबाव बनाया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *