हीरो मोटर्स का शेयर ₹82.1 पर लिस्ट, कारोबार के दौरान ₹98.51 का स्तर छुआ

मुंबई। भारत की प्रमुख ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक, हीरो मोटर्स लिमिटेड (Hero Motors Limited) का शेयर बुधवार को शेयर बाजार में ₹82.1 पर सूचीबद्ध (लिस्ट) हुआ। हीरो मोटर्स अमेरिका, यूरोप, भारत और आसियान (ASEAN) क्षेत्रों में ऑटोमोटिव मूल उपकरण निर्माताओं (OEMs) के लिए हाई-इंजीनियर्ड पॉवरट्रेन समाधानों के डिजाइन, विकास और निर्माण का कार्य करती है।

लिस्टिंग के बाद कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में बढ़त देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह शेयर ₹98.4 के उच्च स्तर तक पहुंचा, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इसने ₹98.51 का उच्चतम स्तर छुआ।

दिनभर में जबरदस्त ट्रेडिंग टर्नओवर पहले दिन बाजार में हीरो मोटर्स के शेयरों की भारी ट्रेडिंग दर्ज की गई। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 1,398.43 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि BSE पर कुल 171.66 लाख शेयरों का व्यापार दर्ज किया गया। दोनों एक्सचेंजों (BSE + NSE) को मिलाकर पहले ही दिन कुल टर्नओवर ₹1,435.5 करोड़ रहा।

दिन के कारोबार के अंत में कंपनी का बाजार पूंजीकरण (Market Capitalisation) BSE पर ₹4,474.48 करोड़ और NSE पर ₹4,469.48 करोड़ दर्ज किया गया।

निवेशकों से मिला था शानदार रिस्पॉन्स हीरो मोटर्स ने करीब ₹1,000 करोड़ का आईपीओ सब्स्क्रिप्शन के लिए 16 सितंबर 2026 से 18 सितंबर 2026 तक खोला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला और यह कुल 6.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कुल ऑफर किए गए 8,86,07,596 शेयरों के मुकाबले 58,97,26,638 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई थीं।

श्रेणीवार सब्स्क्रिप्शन पर नजर डालें तो:

  • गैर-संस्थागत निवेशक (NIIs): 9.86 गुना

  • खुदरा निवेशक (Retail Portion): 8.23 गुना

  • योग्य संस्थागत खरीदार (QIBs): 1.49 गुना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *