पंचकूला। विश्व संवाद केंद्र न्यास और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में, देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में ‘समाज परिवर्तन में मीडिया की भूमिका’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में, पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को हिस्सा लेने का आह्वान किया गया है।
रविवार 17 मई को पंचकूला सेक्टर-14 स्थित अकादमी भवन के सभागार में सुबह 10.30 बजे शुरु हो रही इस संगोष्ठी में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डा. कुलदीप चंद अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व संवाद केंद्र न्यास के सचिव राजेश कुमार करेंगे।
पंचकूला में ‘समाज परिवर्तन में मीडिया की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी रविवार को
