ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स की Distinguished Gentleman’s Ride-2026 में रिकॉर्ड भागीदारी

70 शहरों से 3700 से अधिक राइडरों ने लिया हिस्सा

पुणे। ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने भारत में 17 मई को “द डिस्टिंग्विश्ड जेंटलमैन्स राइड 2026” (The Distinguished Gentleman’s Ride (DGR) 2026) का सफल आयोजन करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया। यह लगातार 13वां वर्ष है जब ट्रायम्फ इस वैश्विक मोटरसाइकिल राइड का आधिकारिक साझेदार बना है।

इस वर्ष भारत में DGR की खास बात यह रही कि 2025 में जहां देश के 46 शहरों के करीब 3000 राइडर्स ने इसमें भाग लिया था, वहीं 2026 में 70 से ज्यादा शहरों के 3700 से अधिक राइडर्स ने अपनी क्लासिक और मॉडर्न क्लासिक मोटरसाइकिलों पर स्टाइल, भाईचारे और सामाजिक उद्देश्य के साथ इस राइड को यादगार बनाया।

इस राइड का सामाजिक उद्देश्य प्रोस्टेट कैंसर रिसर्च और पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना व फंड जुटाना था। वैश्विक स्तर पर यह राइड भारत सहित 109 देशों में आयोजित की गई, जिसमें हजारों मोटरसाइकिल राइडर्स ने हिस्सा लेकर प्रोस्टेट कैंसर रिसर्च और पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्थन जुटाया।

इसी अवसर पर ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने भारत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की जानकारी दी। कंपनी ने बजाज ऑटो के साथ साझेदारी में लॉन्च किए गए Triumph 400 प्लेटफॉर्म के जरिए केवल ढाई वर्षों में भारतीय सड़कों पर 1 लाख मोटरसाइकिलों का आंकड़ा पार कर लिया हैकंपनी का कहना है कि Triumph 400 प्लेटफॉर्म ने भारत में मॉडर्न क्लासिक मोटरसाइकिलिंग संस्कृति को नई पहचान दी है और युवा राइडर्स को ट्रायम्फ ब्रांड से जोड़ा है।

बजाज ऑटो लिमिटेड के प्रोबाइकिंग के अध्यक्ष Manik Nangia ने कहा, “Distinguished Gentleman’s Ride आज मोटरसाइकिलिंग की सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक गतिविधियों में से एक बन चुका है। भारत में 70 से अधिक शहरों में इसका आयोजन हमारे मजबूत राइडर समुदाय और डीलर नेटवर्क को दर्शाता है। Triumph 400 प्लेटफॉर्म के लॉन्च के बाद केवल 2.5 वर्षों में 1 लाख मोटरसाइकिलों का आंकड़ा पार करना हमारे लिए बेहद खास उपलब्धि है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *